कौशाम्बी, मई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार की रात करीब दो बजे अचानक मौसम खराब हुआ। आधी रात को चक्रवाती तूफान आया। इससे भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। घरों के टीन-छप्पर गायब हो गए। पक्के मकानों की दीवारें गिर गई। विद्युत पोल टूट गए हैं। दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से पानी की भी समस्या बढ़ी है। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक मौसम खराब हुआ। तेज हवाएं चल रही थीं। इसी बीच तेज हवाएं चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गई। इससे लोगों के घरों के टीन-छप्पर उड़ गए। कई घरों की दीवारें गिर गईं। सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए, विद्युत पोल टूटकर गिर गए। इस बीच आकाशीय बिजली की गरज व चमक से लोग दहशत में रहे। तूफान कुछ कम हुआ ही था कि गरज चमक के साथ ही बारिश शुरू हो गई। भयवश लोग घरों में ही दुबके रहे। करीब तीन बजे के बाद स्थिति सुधर...