दरभंगा, नवम्बर 14 -- दरभंगा। बहादुरपुर विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने राजद उम्मीदवार भोला यादव को 10,726 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार इस सीट पर परचम लहराया। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि यहां भी आधी आबादी जीत में एक्स फैक्टर साबित हुई। बहादुरपुर विधानसभा सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 5.46 प्रतिशत अधिक मतदान कर एनडीए की झोली में सीट डाल दी। शुरुआती दौर में श्री सहनी राजद प्रत्याशी भोला यादव से पिछड़ गए थे। हालांकि जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, सहनी अपनी स्थिति मजबूत करते रहे। दोनों प्रत्याशियों के बीच शुरू से ही कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही थी। इस सीट पर भी एनडीए का वोट बैंक एकजुट रहा। उधर, महागठबंधन के वोट बैंक में बिखराव हुआ। निषादों के वोट में राजद उम्मीदवार सेंधमारी नहीं ...