पटना, फरवरी 21 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि आधी आबादी जदयू का आधार स्तंभ है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हमारी पार्टी को प्रदेश की महिलाओं का विशेष समर्थन हमेशा से मिलता रहा है। इसकी मुख्य वजह है मुख्यमंत्री द्वारा 19 वर्षों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए अनेकों काम। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनोनयन पत्र वितरण सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तारित तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान से प्रेरित होकर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया। विध...