महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ कार्यालय सभागार में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सही जानकारी से आधी आबादी संक्रमण और बीमारियों से बच सकती है। मासिक धर्म का आना कोई दोष नहीं है। इस लिए सभी महिलाएं और किशोरियां बिंदास होकर पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड का हैशटैग लगाएं। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा कि मिथक और भ्रांतियों के कारण महिलाओं को इन मुश्किल दिनों में शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता के बारे में आधी आबादी को निरंतर जागरूक करते रहना चाहिए। सीएचसी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.