छपरा, मार्च 8 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय छपरा में आयोजित कार्यक्रम में खेल व अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं । कानून के क्षेत्र में भी महिलाओं ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हमें महिला अधिकारों के प्रति उन्हें सजग करने की जरूरत है । जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि पूर्व के वर्षों में महिलाओं की स्थिति और वर्तमान में महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एसपी डॉ कुमार आशीष ने महिलाओं के बचाव में बनाए गए कानूनी नियमों के बारे में विधिवत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.