कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- विकासखंड मूरतगंज के ग्राम पंचायत काजीपुर जुनेदपुर में 'विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश-2047 कार्यक्रम अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि व प्रबुद्धजन समिति की सदस्य अर्चना चंद्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, रोजगारपरक प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन एवं कौशल विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह की ओर से उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को भी मुख्य अतिथि को दिखाया गया, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। इस मौके पर नोडल अधिकारी/ उपायुक्त स्वत:रोजगार सुखराज बंधु, खंड विकास अधिकारी मूरतगंज गिरिजेश प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) अनिल त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि)...