प्रयागराज, सितम्बर 28 -- नगर निगम से संबंधित कार्यों में महिलाओं की मदद के लिए नौ विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। हेल्प डेस्क पर महिलाओं को गृहकर, दाखिल खारिज समेत नगर निगम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान होगा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर निगम मुख्यालय के साथ खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, कटरा, अल्लापुर, नैनी, झूंसी, फाफामऊ और सुलेमसराय जोन में महिला डेस्क का गठन किया गया है। सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय ने बताया कि मुख्यालय समेत सभी जोन में बनाए गए विशेष हेल्प डेस्क से महिलाओं को राहत मिलेगी। महिलाओं को नगर निगम से संबंधित किसी काम के लिए भीड़ में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। हेल्प डेस्क पर त्वरित समाधान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.