खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी प्रखंड के बलहा एवं अमनी में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जीविका मानसी टीम द्वारा प्रथम पाली में समता ग्राम संगठन बलहा एवं द्वितीय पाली में नया सबेरा ग्राम संगठन अमनी में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिमल कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी घनश्याम दीनबंधु सहित जीविका दीदी, छात्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान महिला संवाद को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिमल सिंह ने कहा कि महिला संवाद हर महिलाओं को सशक्त बनाने...