हापुड़, अप्रैल 17 -- धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में बुधवार सुबह आधा बीघा जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को धौलाना सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। गांव सपनावत निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है। जिस पर परिवार के लोग खेती कर रहे है। आरोप है कि तीन लोगों ने जमीन का हिस्सा ले लिया हैं, लेकिन हमारा हिस्सा नहीं दे रहे है। बुधवार सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर गेंहू की फसल काट रहे थे। तभी चार लोगों ने आकर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर प्रदीप राणा पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.