अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- सोमेश्वर। ग्राम सूपाकोट में मनरेगा मद से करीब तीन लाख की जलमोड़ नाला एवं तटबंध निर्माण योजना पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। इसके लिए बीडीओ ताकुला को पत्र भेजा गया है। साथ ही जांच की मांग की है। लोगों की ओर से भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि योजना का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। कार्यस्थल पर योजना के विवरण का बोर्ड लगा दिया है। जिसमें कार्य समाप्ति की तिथि के कॉलम को रिक्त रखा गया है। बताया कि आठ मई 2024 को अतिबृष्टि से गांव का प्राचीन नौला गधेरे से पूरी तरह जमींदोज हो गया था। गधेरे का पानी आस पास के घरों में घुस गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...