बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को आधा दिन की ओपीडी का संचालन हुआ। सुबह 11:30 बजे पर्चा काउंटर और 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। कई मरीज जानकारी नहीं होने की वजह से 12 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी थी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार और पेट की बीमारियां हमलावर हो गई है। अस्पतालों में लगातार बुखार, पेट दर्द, उलटी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में 1200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। अधिकांश मरीज उलटी-दस्त, बुखार, त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित रहे। शनिवार को जिला अस्पताल में आधा दिन की ओपीडी का संचालन हुआ। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। सामान्य दिनों में दोपहर 2 बजे तक ओपीडी का संचालन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.