कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के मद्देनज़र धनबाद-गया रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा। बॉक्स के लिए इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर वाराणसी-आसनसोल मेमू 13, 17 व 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी। आनंद विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट एवं 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से प्रस्थान करेगी। कोडरमा-दानापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.