मधेपुरा, फरवरी 5 -- शंकरपुर। संवाद सूत्र नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को शंकरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चोरी पकड़ी। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता अभिजीत कुमार राणा के आवेदन पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने 6 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की । जेई अभिजीत कुमार राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने झरकाहा, गिद्धा और मौरा रामनगर जैसे इलाकों में दबिश दी। टीम ने पाया कि कई घरों में स्मार्ट मीटर को बाईपास किया गया था, तो कहीं पोल से अवैध तरीके से टोका फंसाकर बिजली जलाई जा रही थी।झरकाहा के एक व्यक्ति पर सबसे अधिक 49,309 रूपये का जुर्माना लगाया गया। उनपर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने का आरोप ह...