जमुई, नवम्बर 18 -- चकाई । निज प्रतिनिधि अब चोरों को भगवान का भी डर नहीं रह गया है। चोर मंदिर एवं ठाकुरबाड़ियों को भी निशाना बनाने लगे हैं। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रखंड मुख्यालय के सटे क्षेत्रों में स्थित चार मंदिर एवं दो ठाकुरबाड़ियों को निशाना बनाया। पीतल की मूर्तियां सहित मंदिरों में रखे दान पेटी को तोड़कर लाखों रूपये मूल्य की संपत्ति चुरा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात चोरों ने प्रखंड के रामचंद्रडीह स्थित काली मंदिर के गेट का ताला तोड़ मंदिर में लगा तीन घंटा, शिव मंदिर में रखा दान पेटी में मौजूद लगभग 15 हजार नगदी, कानूनगो बंगला स्थित शिव मंदिर में रखा दान पेटी से लगभग चार हजार रूपये नगद की चोरी कर ली। गोला चकाई स्थित दु:खिया महादेव मंदिर से एक घंटा, दान पेटी का कुलावा तोड़ उसमें रखा लगभग दस हजार नगदी चोर चुरा ले गए। चका...