भागलपुर, जुलाई 24 -- कहलगांव में गंगा के जलस्तर में वृद्धि का दौर लगातार जारी है। बुधवार की संध्या छह बजे तक गंगा का जलस्तर दो घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़त के साथ 31.49 मीटर पर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं कहलगांव प्रखंड क्षेत्र के कई गांव पूर्ण रूप से टापू में तब्दील होते जा रहे हैं। आवागमन के लिए सड़क जलमग्न होती जा रही है। बुधवार को घोघा के दिलदारपुर और संतनगर के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ पीड़ित भगवान मंडल, हिमांशु मंडल, संजय मंडल, निरंजन मंडल, शंभू मंडल आदि कहते हैं कि रात को अचानक बाढ़ का पानी घुस जाने से घर में रखा अनाज और राशन सामग्री भींग गया। अब हमलोग सड़क किनारे तंबू गाड़ रहे है। बाढ़ समाप्ति तक तंबू में रहकर ही समय गुजारना होगा। घर के एक सदस्य को रतजगा करना पड़ रहा है। मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.