संवाददाता, नवम्बर 5 -- यूपी के शामली में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में एक युवक को आधा दर्जन से अधिक लोग डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शामली के थाना भवन क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि वायरल वीडियो में एक युवक को बांधा गया है और उसे बुरी तरह से पीटा जा रहा है। वीडियो में कई लोग दिख रहे हैं। पीड़ित युवक बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है, हमलावरों के पैर पकड़ता है, लेकिन इसके बावजूद उसे पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। युवक की दर्दनाक चीखें सुनकर भी हमलावरों का दिल नहीं पसीजता और वे लगातार उसकी पिटाई करते रहते ह...