बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग चार स्थानों पर हुई अगलगी में छह झोपड़ी, एक मकान और उसमें रखे घरेलू उपयोग के सामान जलकर नष्ट हो गए। अगलगी में तीन बकरियां झुलस गयी तथा दो बीघे गेहू की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गया। कहीं शार्ट-सर्किट तो कहीं अज्ञात कारणों से आग लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। चितबड़ागांव हिसं के अनुसार क्षेत्र के सुजायत गांव में रिटायर शिक्षक हीरानंद सिंह के आवास में सुबह करीब साढ़े 10 बजे शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे घरेलू उपयोग के सामान जलकर नष्ट हो गए। पुलिस व पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझायी। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर अपना कर्त्तव्य पूरा की। लालगंज हिसं के अनुसार क्षेत्र के सेमरिया गांव में सुबह दस बजे अज्ञात कारणों से लगी आग मे तीन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.