नैनीताल, फरवरी 27 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार देर रात करीब एक बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को डोबा, नौणा, मझेड़ा, सीम, सल्टोना, गजार, दड़माणी, व्यासी के ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम कर्मचारियों को दी। इसके बाद कर्मियों ने 33 केवी लाइन की मरम्मत कर सात घंटे बाद सुबह करीब 8 बजे आपूर्ति बहाल की। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्युत लाइन में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...