बगहा, मई 12 -- मधुबनी। धनहा पुलिस ने शनिवार की रात दो अलग अलग गांवों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि, सेमरिया के चनर चौहान, केश्वर चौहान, लोधी बिन को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों बगहा न्यायालय द्वारा वारंटी हैं। दोकरी गांव निवासी रामेश्वर कुशवाहा, झूलन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, आदि को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों शराब के नशे में धुत पाए गए। एव हंगामा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...