लखीसराय, जून 19 -- सूर्यगढ़, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में बीते मंगलवार की रात में ग्रामीण सुनील सिंह के पुत्र अमरेश कुमार को गोली मारकर घायल कर देने के आरोप को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी सुनील सिंह ने दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने भी पुष्टि की। आरोपियों ने पिस्तौल की गोली से घायल करने के साथ दो लाख के सोने के चैन की छिनतई भी कर ली। गांव के विक्की सिंह,सोनू सिंह राजू सिंह और उनके पिता अशोक सिंह, लेल्हू सिंह और एक अन्य कुल आधा दर्जन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बीच एसडीपीओ ने भी घटना की जानकारी आकर ली। पहले आपस में विवाद अमरेश सिंह के घर के पास हुई और सभी गांव के तेराहा चौक, स्कूल के नजदीक आ गए और अमरेश सिंह पर पुलिस से मिले रहने का आरोप लगाया गया। विव...