हाथरस, जुलाई 13 -- -बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों ने झेली दिक्कत। हाथरस। सावन माह के दूसरे ही दिन शनिवार की दोपहर को शहर में रुक-रुककर आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम खुशनुमा होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के प्रकोप से काफी राहत मिली। दूसरी, ओर बारिश के बाद एक बार फिर शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप ने दस्तक दी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप का प्रकोप बढ़ता गया। चुभनभरी गर्मी और उमस की वजह से लोग खासे परेशान रहे। दोपहर में गर्मी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.