मेरठ, मई 24 -- खरखौदा। बुधवार देर शाम आई आधा घंटे की आंधी-बारिश ने कस्बावासियों को 43 घंटे की आफत झेलने को मजबूर किया। बिजली पोल उखड़ने, पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से ग्रामीण क्षेत्र और कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी जिससे क्षेत्रवासियों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद नगर में 43 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर नागरिकों ने राहत महसूस की। दो दिन पूर्व बुधवार देर शाम आयी तेज आंधी-बारिश से पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिरने और पोल उखड़ने से कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे ग्रामीणों को बिजली, पानी व पशुओं के चारे काटने की समस्या का सामना करना पड़ा। हैंडपंपों पर पानी को लेकर लोगों को अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, नगर पंचाय ने जलापूर्ति के लिए जनरेटर से ट्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.