फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- सुहागनगर चौराहे से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक चल रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य ने लोगों को जाम के झाम से रोजाना परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को तो लोग सर्विस लेन पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे और रेंग रेंगकर चलते रहे। स्कूली बच्चों की छुट्टी होने के बाद वह भी अभिभावकों के साथ दुपहिया वाहनों में और ई रिक्शा में फंसे रहे। यातायात पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जब जाम खुला तब लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक हाईवे पर ओवरब्रिज पर काम के चलते हाईवे पर नीचे जाम लगना शुरू हो गया। जाम को देखते हुए वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सर्विस लेनों पर ले लिया। सुहागनगर चौराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक जाने वाले सर्विस लेन पर दोनों ओर से वाहन फंस गए। इसके चलते सरकारी ट्रामा सेंटर का पूरा हिस्सा और प्राइवेट ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.