कटिहार, फरवरी 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड में संचालित आधार केंद्र पर अवैध वसूली को लेकर शनिवार को स्थिति उस समय गरमा गई। जब बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी को आम नागरिकों ने फोन कर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने आरोप लगाया कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए केंद्र पर निर्धारित सरकारी शुल्क को नजर अंदाज कर मनमाने तरीके से अधिक राशि की मांग की जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह तत्काल आधार केंद्र पहुंचे और मौके पर मौजूद लाभुकों से सीधे बातचीत कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि जहां सरकार द्वारा आधार से संबंधित सेवाओं के लिए 75 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं केंद्र कर्मियों द्वारा 200 रुपये तक जबरन वसूले जा रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने केंद्र कर्मियों की ...