विकासनगर, दिसम्बर 15 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। आधार सेंटरों पर आधार अपडेट के साथ आधार बनाने के लिए मारामारी चल रही है। पछुवादून में आधार केंद्रों की सीमित संख्या होने के कारण लोग ठंड में भी सुबह ही आधार सेंटरों के बाहर लाइन लगाने के लिए कतार लगाना शुरू कर दे रहे हैं। आधार सेंटरों में सीमित संख्या में आधार अपडेट और बनने के कारण कई लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। कई सेंटरों पर तो दो-दो हफ्ते की वेटिंग चल रही है। दरअसल, वर्तमान में राशन कार्डों की केवाईसी के साथ एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही स्कूलों में भी एग्जाम फार्म आदि भरे जा रहे हैं। इनके लिए आधार अनिवार्य किया गया है। इसके कारण वर्तमान में आधार सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पछुवादून में आधार कार्डों की संख्या सीमित है। एक दिन में आधार सेंटरों पर सीमित संख्या में...