रांची, मार्च 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बीआरसी कार्यालय के समीप स्थित आधार कार्ड सुधार केंद्र में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर गोपीचंद ज्ञानी को फटकार लगाई और निर्धारित शुल्क लेने की सख्त हिदायत दी। गौरतलब है कि आधार कार्ड अपडेट के लिए ऑनलाइन करेक्शन शुल्क 50 रुपए और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए तय हैं, लेकिन केंद्र में मनमाने ढंग से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे। गुरुवार को सिल्ली निवासी नेहा कुमारी और उनकी माता आरती देवी ने 350 रुपए लेने की शिकायत बीडीओ से की, जिसके बाद कार्रवाई हुई। बीडीओ ने बीपीओ कृष्णा हेमरोम को केंद्र पर निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि आगे से किसी भी व्यक्ति से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे न लिए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.