मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। भारतीय सोशलिस्ट मंच की ओर से रविवार को खुशहालपुर में स्थित आंबेडकर पार्क में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कुंवर पाल को जिला महासचिव, आधार सिंह सैनी को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दुर्गेश यादव ने और संचालन मंसूर उर रहमान ने किया। इस दौरान यूपी प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना, नोएडा जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चरन सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, कल्लू सिंह, शाहिद हुसैन, चौधरी सुरेश सिंह, संयोजक आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...