प्रयागराज, फरवरी 7 -- एक फरवरी से आधार सत्यापन का नियम आने के बाद जमीन के बैनामे की संख्या कम हो गई थी। हालांकि धीरे-धीरे एक सप्ताह बीतने से काम अब सुधर रहा है और पिछले दो दिनों में पांच करोड़ 50 लाख 87 हजार 330 रुपये का राजस्व मिला। इसमें फूलपुर और करछना तहसीलों में तेजी से रजिस्ट्री हो रही है। अन्य तहसीलों में सुधार की गुंजाइश है। सदर प्रथम तहसील में शुक्रवार को 22 रजिस्ट्री हुई और 78 लाख 54 हजार, शनिवार को 37 बैनामा से 31 लाख 31 हजार, सदर द्वितीय में शुक्रवार को 16 बैनामों से 18 लाख 28 हजार 30 रुपये, शनिवार को 45 बैनामों से 41 लाख 49 हजार 770 रुपये, फूलपुर में शुक्रवार को 65 बैनामों से 51 लाख 52 जार 550 रुपये, शनिवार को 51 बैनामों से 44 लाख 49 जार 70 रुपये, सोरांव में शुक्रवार को 35 बैनामों से 38 लाख 75 हजार 50 रुपये, शनिवार को 40 बैना...