महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आधार कार्ड में जन्मतिथि, नाम, पता, मोबाइल, फोटो, ई-मेल आईडी, लिंग में गड़बड़ी को दुरूस्त कराने के लिए मौका दिया गया है। पर छोटे से कार्य के लिए शहर के प्रधान डाकघर में जिले के दूर-दराज के लोगों को पहुंच कर हलकान होना पड़ रहा है। प्रधान डाकघर में काफी भीड़ होने के कारण लोगों को कई दिन लग जा रहे हैं। आधार नंबर जारी होने के बाद सरकार ने सरकारी योजनाओं, बैंकों आदि में आधार को अनिवार्य बना दिया है। हर जगह आधार जरूरी होने के बाद लोगों की समस्याएं भी काफी बढ़ गई हैं। लोगों को प्रधान डाकघर में आधार पंजीकरण, आधार में नाम, पता, फोटो, जन्मतिथि में सुधार कराने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रधान डाकघर में पहुंचे अधिकतर लोगों का काम एक दिन में नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में एक छोटे से कार्य कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.