संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में किसी भी सरकारी कार्य के डाक्यूमेंट जमा करने के लिए उसके साथ आधार की अनिवार्यता हो गई है। आधार में कोई भी शब्द गड़बड़ होने पर मूल प्रपत्रों से मिसमैच कर रहा है। इसके चलते संशोधन कराने की नौबत आ रही है। यह लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। आधार संशोधन को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। जिले के आधा दर्जन से अधिक डाकघरों में आधार का काम हो रहा है। जहां ऐसे लोगों की भीड़ लग रही है। आधार बनवाने के लिए छोटे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर दिक्कत हो रही है। आधार न बन पाने से बच्चों के नामांकन को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं ससुराल पहुंची बहुओं का आधार बदलवाने में प्रमाण पत्रों की बाधा आ रही है। आधार कार्ड में संशोधन और नए नामांकन को लेकर लोगों को लगातार परेशानियों का सामना क...