मिर्जापुर, दिसम्बर 11 -- मिर्जापुर। नगर के मोर्चाघर स्थित प्रधानाघर प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण आधार संशोधन, नया आधार बनवाना दुरुह हो गया है। ठंड के मौसम में सुबह छह से दोपहर एक बजे और दोपहर से शाम आठ बजे तक आधार संशोधन का कार्य एक काउंटर पर बनाया जा रहा है। मुख्यालय प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए जिले के हलिया, लालगंज के 50-60 किलोमीटर दूर के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। पहले आओ पहले पाओ की नीति के चलते पहले लाइन लगाने में के लिए तीन बजे भोर में ही लोग पहुंचकर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। यह अलग समस्या अलग है कि सर्वर चलेगा या डाउन हो जाएगा। दो से लेकर तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी आधार बन ही जाएगा कोई निश्चित नहीं है। सुबह दस से चार बजे तक दो काउंटर चलवाने की मांग की गई है। हलिया ब्लाक के बरी गांव के लाल मुनाई और हरीनंदन अपने आधार ...