धनबाद, जून 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में धनबाद के 19 हजार महिलाओं के खातों पर राशि भुगतान के लिए रोक लगा दी गई है। इन महिलाओं का बैंक खाता से आधार लिंक नहीं रहने की वजह से इनकी राशि रोक दी गई है। सरकार के स्तर से यह कार्रवाई की गई है। जबतक आधार से बैंक एकाउंट लिंक नहीं होंगे, इनका भुगतान नहीं किया जाएगा। धनबाद में अप्रैल महीने तक मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि का भुगतान खाते में हो चुका है। धनबाद में तीन लाख 66 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। सरकार ने ऐसे 19 हजार एकाउंट को चिह्नित किया है, जिनका आधार लिंक नहीं है। अब आधार लिंक नहीं होने की वजह से इन्हें मंईयां सम्मान की राशि भी नहीं मिल पा रही है। एकाउंट में राशि नहीं के बाद ये महिलाएं अब बैंक का चक्कर काटकर अपने खाते से आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.