गोपालगंज, जून 24 -- बिहार के गोपालगंज जिले में शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आधार में सुधार करवाने के बहाने वह पति के साथ बाजार गई और फिर वहां से चकमा देकर भाग गई। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने साथ 8 लाख रुपये के गहने और कुछ संपत्ति भी लेकर गई है। यह घटना फुलवारिया थाना क्षेत्र की है। कोयला देवा टोला गांव के रहने वाले मंटू कुमार रजक ने अपनी नवविवाहित दुल्हन चुलबुली देवी के खिलाफ फुलवारिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंटू ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बहन के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए 15 जून को कुसौंधी बाजार गया था। वहां पत्नी ने बहाना बनाकर दोनों को एक दुकान पर भेज दिया और फिर वहां से भाग गई। यह भी पढ़ें- अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां का कांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.