गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। गांधी नगर निवासी राहुल पांडेय के आधार कार्ड में सेंध लगाकर जालसाजों ने उनका मोबाइल नंबर बदल दिया। उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर हजारों रुपये का लोन भी ले लिया। गुरुग्राम पश्चिम साइबर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक जनवरी 2025 को यूआईडीएआई से आधार ऑथेंटिफिकेशन के ई-मेल प्राप्त हुए। उन्होंने जांच की तो पता चला कि उनकी अनुमति के बिना आधार में दर्ज उनका मोबाइल नंबर हटाकर किसी अज्ञात नंबर को अपडेट कर दिया गया था। आधार में नंबर बदलते ही गिरोह ने इंडियन ओवरसीज बैंक सेक्टर-44 में राहुल के नाम पर एक फर्जी बैंक खाता खोल लिया। इसके बाद एक कंपनी से 20 हजार का पर्सनल लोन लिया गया, जिसकी राशि इसी फर्जी खाते में ट्रांसफर की गई। राहुल को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.