गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला। जिले में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नए आधार पंजीकरण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए सोमवार को समाहरणलय परिसर मेंमहिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण डीपीओ सैफुल्ला अंसारी द्वारा दिया गया, जिसमें चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट के माध्यम से आधार पंजीकरण की प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान फिंगरप्रिंट स्कैन,ऑपरेटर लॉगिन समेत पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया।फिलहाल जिले की आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं का टैब आधारित चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट में ऑनबोर्डिंग पूर्ण कर ली गई है। इससे जिले में छोटे बच्चों के आधार पंजीकरण कार्य...