लखनऊ, फरवरी 4 -- मोहनलालगंज में फर्जी आधार बनाकर जालसाज करवा रहे थे रजिस्ट्री एक सप्ताह में फर्जी आधार से रजिस्ट्री करने के दो नए मामले दर्ज जांच में भी फर्जी आधार कार्ड से रजिस्ट्री कराने का हुआ खुलासा मोहनलालगंज। संवाददाता जमीन- जायदाद की रजिस्ट्री में होने वाले फर्जीवाड़े और भूमाफिया पर लगाम लगाने के लिए एक फरवरी से रजिस्ट्री कराने में आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। रजिस्ट्री दफ्तर में क्रेता, विक्रेता और गवाहों के फिंगरप्रिंट का मिलान होने के बाद ही रजिस्ट्री शुरू की गई। आनॅलाइन पंजीकरण में आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी के जरिए भी पहचान की जा रही है। मोहनलालगंज क्षेत्र में फर्जी आधार के जरिए रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह ने अब कदम पीछे खींच लिए है। मोहनलालगंज में ...