प्रयागराज, मार्च 18 -- आधार संशोधन और नवीनीकरण के लिए लोगों को काफी जiद्दोजहद करनी पड़ रही है। शहर में आधार केंद्र विनायक त्रिवेणी टावर सिविल लाइंस और प्रधान डाकघर में आधार संशोधन और नवीनीकरण करवाने वालों की भीड़ देखी जा रही है। जिले भर से लोग यहां आकर आधार संशोधित करवा रहे हैं। सुबह से ही केंद्र पर लोगों को फार्म लेने के लिए लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में रोजाना स्कूली बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ आधार संशोधित कराने केंद्र पर पहुंच रहे है। सोमवार को अवकाश के बाद खुले आधार केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। कड़ी धूप में आधारकार्ड धारक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। आरती पाल अपने तीन बच्चों को लेकर आधार संशोधित कराने शहर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि आधार केंद्र पर तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी फार्म नहीं मिल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.