श्रावस्ती, जनवरी 5 -- श्रावस्ती। इकौना के ब्लाक परिसर में संचालित आधार केंद्र में आधार बनाने व अपडेट के नाम पर लोगों से निर्धारित शुल्क के स्थान पर दोगुना से तीन गुना शुल्क वसूला जा रहा है। इकौना नगर निवासी सुरेन्द्र पाठक ने बताया कि सोमवार को वह अपने पौत्र व पौत्री का आधार अपडेट कराने ब्लाक परिसर स्थित आधार केंद्र गए थे। जहां पहले आधार संशोधन फार्म को हिन्दी में भरे होने की बात कह कर दूसरे फार्म के लिए 100-100 रुपए की मांग की। जब दूसरा फार्म भर कर दिया गया तो आधार अपडेट कर प्रति आधार 250 रुपए लिए गए। उनका कहना है कि आधार का बायोमेट्रिक के लिए अधिकतम 125 रुपए निर्धारित है। लेकिन यहां दो से तीन गुना शुल्क अवैध रूप से वसूला जा रहा है। पीड़ित ने एसडीएम इकौना से प्रकरण की शिकायत कर करवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...