गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में बने आधार केंद्र पर आधार संबंधित कार्यों के लिए भीड़ बढ़ गई है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से विभिन्न कार्य के सिलसिले में आ रहे हैं। इससे भीड़ के चलते कई बार लोगों का नंबर नहीं आ पा रहा है। डाक घर के आधार केंद्र पर छोटे बच्चों से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया जाता है। इसके अलावा अन्य उम्र के लोगों का आधार में नाम, नंबर आदि संशोधन किया जाता है। आधार संबंधित सभी कार्य होने से डाकघर पर रोजाना काफी भीड़ रहती है। पिछले कुछ दिनों से इस आधार केंद्र पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। रोजाना यहां 30 से 35 नए आधार कार्ड बनाई जा रहे हैं। वही 40 से अधिक लोगों के रोजाना आधार में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने ...