भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) से उनके क्षेत्र में संचालित आधार केंद्रों के बारे में अपडेट जानकारी मांगी गई है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा-सह-नोडल पदाधिकारी (आधार) के उप निदेशक ने पत्र जारी किया है। इसका उद्देश्य पूर्व से अधिसूचित आधार केंद्रों पर आधार मशीन, उपकरण, विद्युत व्यवस्था व अन्य आवश्यक संसाधनों की वर्तमान स्थिति का पता लगाना है। जिले में कुल 32 आधार केंद्र विभिन्न प्रखंडों के उच्च विद्यालयों में संचालित हैं। जिनमें बिहपुर, गोपालपुर, गोराडीह, कहलगांव, नारायणपुर, नाथनगर, नवगछिया, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर और सन्हौला शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.