पटना, मार्च 5 -- शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों का अपार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, लेकिन बिहार में 21 लाख से अधिक बच्चे हैं, जिनके पास आधार कार्ड ही नहीं हैं। बिना आधार कार्ड वाले इन बच्चों का अपार कार्ड नहीं बन सकता। बिहार में 1 करोड़ 91 लाख बच्चों का अपार कार्ड बनना है, लेकिन यह बच्चे अपार कार्ड से तब तक विहीन रहेंगे जब तक इनका आधार कार्ड नहीं बन जाता। ऐसे में शिक्षा विभाग को शत- प्रतिशत अपार कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि अपार कार्ड कि जरूरत अब हर शैक्षणिक क्षेत्र में पड़ रही है। अब किसी भी तरह के फॉर्म भरने अपार संख्या की मांग की जा रही है। ऐसे में इन बच्चों के पास अपार कार्ड नहीं होने से इनकी परेशानी बढ़ सकती है। ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रविष्ट बच्चों के आंकड़ों के अनुसार भोजपुर जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.