संभल, मार्च 19 -- उप डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने व पुराने में संशोधन कराने को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। जिससे डाकघर के बाहर सड़क के दोनों ओर लोगों की कतार लग गई। मंगलवार को घंटाघर के उप डाकघर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जल्दी टोकन लेने की होड़ में लाइन में लगे लोगों के बीच धक्कामुक्की तक होने लगी। इस बीच सड़क पर भी जाम की समस्या पैदा हो गई। सरकारी योजनाओं व परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के डीबीटी का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। वहीं नए आधार कार्ड बनवाने या पुराने में संशोधन कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य का दिय गया है। साथ ही इन दिनों राशन कार्ड की ई केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। जिसके चलते लोग रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.