सीवान, फरवरी 6 -- सिसवन। प्रखंड मुख्यालय पर संचालित आधार कार्ड सेंटर के संचालक से बीडीओ राजेश कुमार ने शो काज की है। मंगलवार को आधार कार्ड सेंटर संचालक विशाल कुमार और भीखपुर के सुग्रीम महतो के बीच कहा सुनी हुई थी। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीडीओ में आधार कार्ड संचालक से शो काज किया है। बीडीओ ने कहा कि आधार कार्ड सेंटर पर आने वाले सभी लोगों को समान रूप से सम्मान देना है। लेकिन यहां हाथापाई की नौबत क्यों आई। 24 घंटे के अंदर शो काज का जवाब दे की क्यों नहीआपके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...