सिमडेगा, मई 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा शनिवार को साथी समिति का गठन किया गया है। समिति की पहली बैठक प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 19 मई को शाम 4.30 बजे होगी। सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि नालसा एवं झालसा के निर्देश में साथी अभियान के तहत बेघर, बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर कैंप लगाकर उनका आधार कार्ड बनाया जाएगा, ताकि ऐसे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कमेटी में प्राधिकार सचिव मरियम हेमरोम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, यूआईडी जिला प्रभारी सरोज कुमार, डीईओ, सीएस, डीएसडब्लुओ, डीएसपी मुख्यालय, चाइल्ड केयर संस्थान के अरविंद कुमार, दीपक सोरेंग, अर्चना कुमारी, सरोजनी कुल्लू, सुनीता कुमारी, पैनल अधिवक्ता संजय कुमार महतो, जगदीश्वर साहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.