बागपत, फरवरी 13 -- खेकड़ा। पूरनपुर नवादा गांव में आधार कार्ड बनाने के पांच सौ रुपये वसूले जाने का आरोप है। गांव के ही टीटू शर्मा ने जिलाधिकारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने और बगैर शुल्क के आधार कार्ड बनवाने की मांग की है। कक्षा नौ का छात्र घर से गायब खेकड़ा। कस्बे से एक नाबालिग छात्र घर से गायब हो गया। तमाम तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी होने की शंका जताते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। कस्बे की लाइन पार बस्ती के देवदत्त गौतम का कहना है कि 11 फरवरी को वह पत्नी को लेकर दिल्ली गया था। घर पर 15 वर्षीय पुत्र वंश गौतम अकेला था। वह कक्षा नौ में पढ़ता है। शाम को जब वह वापस आए, तो घर पर ताला लगा मिला और वंश गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...