बहराइच, जनवरी 9 -- 10 वर्षीय बच्चे की नरबलि में चचेरे भाई को फांसी की सजा न्यायालय चतुर्थ अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला 23 मार्च 2023 को तांत्रिक के कहने पर दी थी नरबलि नानपारा के अगैया गांव के परसा मजरे में हुई थी वारदात बहराइच,संवाददाता। बहराइच जिले में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की नरबलि में चचेरे भाई को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। दोषसिद्ध ने अपने बेटे को बीमारी से निजात दिलाने को चचेरे भाई को बेरहमी से कत्ल कर दिया था। न्यायालय चतुर्थ अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने यह सजा सुनाई है। दो अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। घटना नानपारा कोतवाली के परसा अगैय्या के मजरे परसा में 23 मार्च 2023 को हुई थी। बालक विवेक वर्मा (10) पुत्र राम किशुन की उसी के चचेरे भाई अनूप कुमार वर्मा ने बेरहमी से धारदा...