बहराइच, जनवरी 9 -- बलहा। नानपारा कोतवाली के मानिकपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र पेशकार तीन जनवरी रात आठ बजे इमामगंज से गांव आ रहे थे। बड़का चंदेल मानिकपुर के मध्य छोटा चंदेल निवासी रिंकू व चेते ने रोककर गालीगलौज करते मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। मारपीट की धाराओं के तहत दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...