संभल, मई 15 -- आधार कार्ड बनवाने समेत संशोधन और बायोमैट्रिक कराने के लिए लगातार लोग डाक घर में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सुबह छह बजे से काफी संख्या में लोग बच्चों को लेकर यहां पहुंच गए। डाक विभाग के कर्मचारियों को दफतर खोलने के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। भीड़ बढ़ने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाइन लगवाई गई। इस बीच डाकघर में कामकाज ठप्प रहा। पुलिस ने लोगों को टोकिन बांटने शुरू किए और करीब 12 बजे डाकघर में कामकाज सुचारू हो सका। इस दौरान कई लोगों को मायूस होकर भी लौटना पड़ा। विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरूरी है। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमैटिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अलावा राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.