फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- शमसाबाद। नगर पंचायत परिसर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका शुभारंभ अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने किया। इसको लेकर नगर के लोगों को मुनादी कराकर जानकारी दी गयी कि नगर पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड में सुधार, नाम पता, जन्म तिथि,मोबाइल नंबर, आधार अपडेट व 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड भी बनाया जायेगा। प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत परिसर में आधार नामाकंन किट्स स्थापित किया गया है। इससे अब नगर के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.