मुरादाबाद, जनवरी 31 -- मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि आधार कार्ड में 5 और 15 वर्ष की आयु में बायोमीट्रिक अपडेट (उंगलियों के निशान, आईरिस और फोटो) कराना जरूरी है। बायोमेट्रिक अपडेट से डेटा सटीक रहता है। स्कूल प्रवेश व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है। 5-17 वर्ष के बच्चों के लिए पहले (5 साल पर) और दूसरे (15 साल पर) अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की कोई फीस नहीं है। बायोमीट्रिक अपडेट कराने से आधार डेटा सटीक रहता है। भविष्य में ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) में समस्या नहीं आती है इससे सरकारी योजनाओं का लाभ, स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आसान हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...